How To Choose Best Career Tips In Hindi

सही करियर का चुनाव कैसे करे ?



 हर पढने वाला Student 10th और 12th के बाद एक ऐसे मोड़ पर होता है जहाँ Confusion ही Confusion होता है क्योकि अब उसके सामने बहुत से रास्ते होते है और बहुत सी मंजिल भी| वो क्या करे,क्या ना करे? Sahi Career Ka Chunav Kaise Kare.
वो बहुत कुछ सोचता है और कई बार किसी के कहने या खुद से ही जल्दबाजी में एक ऐसा निर्णय लेता है कि बाद में उससे लगता है ये क्या मैं तो गलत ट्रैक पर हूँ इस पर तो मेरी मंजिल है नहीं पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है अब उसके पास निराश के अलावा कुछ नहीं होता है |


हो सके, तो 10वीं से 12वीं तक अपनी मंजिल को पहचान ले और चुन ले पर उसे चुनते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए और उन्ही के अनुसार चुनाव करना चाहिए है तो जानते कौन सी जरुरी बाते है –



  • अपने सपने को अहमियत दे | Find Your Dream Career. 

बुजुर्ग कहते थे कि अगर आप जिंदगी में कभी काम नहीं करना चाहते तो बस ये सोचिये कि अगर आपके पास 1 लाख रूपये है तो आप उनका क्या करेगे और आपकों अपना जबाब मिल जायेगा?
वही काम जो आपके मन में आएगा वो आपका Dream है असल में आप वही करना चाहते हो|
अगर आप उन पैसो से Music Instrument लेना चाहते है तो जाहिर सी बात है आपको Musician, Audio engineering, और Music Competition के साथ अपने Career की शुरुआत करनी चाहिए


                                             "Think Deeply What is Your Dream Career"

  • अपना प्रतिभा और अपने कौशल को पहचाने | Identify Your Talent And Skill.

कई बार हम अभिवावक के दबाब में पास पडोसी और रिश्तेदार के कहने पर या दोस्तों की देखा देखी ऐसी मंजिल का चुनाव का लेते है जहा पर जाना हमारी मजिल है ही नहीं या हमे उसमे रूचि ही नहीं है सभी दोस्त बी.टेक या MCA या MBA करने जा रहे है तो हम भी उनके पीछे चल पड़े और बाद में पता चला मेरा Talent, मेरी पसंद तो Singing में है तब आपका समय और पैसा दोनों बेकार होगा| इस से बचने के लिए खुद को पहचानो, अपनी काबिलियत को ढूढो आप क्या बेहतर कर सकते है क्या आपको पसंद है आप किसमें अपना 100% दे सकते हो | उसी का चुनाव करो वही रास्ता आपको आपकी मंजिल तक पहुचायेगा |

Suppose That, आप खाना अच्छा बना लेते है तो फिर आप इधर उधर भागने की जगह अपनी इस Skill में ही अपना Talent क्यों नहीं दिखते ? आप अच्छे शेफ, अच्छे Hotel Manager या Food Supplier बन सकते है| 





                    "So Find Your Skill And Start Your Career Now." 







  • अपनी क्षमताओ को सही से परखे | Test Your Abilities Rightly.

कभी कभी ऐसा भी होता है आप अपनी पहचान करने में भी गलती कर जाते है खुद को सही से पहचान नहीं पाते | हो सकता है आप Scientist बनना चाहते हो पर आपकी Mathematics कमजोर हो, आप Singer बनना चाहते हो पर आपकी आवाज लड़खड़ाती हो, आप CA बनना चाहते है पर Accounting में Interest नहीं, आप Reporter बनना चाहते है पर आपको धूप से एलर्जी है| तो खुद को अच्छे से पहचाने फिर उस फील्ड के बारे में गहराई से पता करे फिर कोई फैसला ले| अगर आप एयर होस्टट बनना चाहती है तो ध्यान रहे परिवार से दूर रहने के लिए आपको तैयार रहना होगा
अगर आप रिपोर्टर बनना चाहते है तो याद रहे टीवी के ग्लैमर से दूर उन्हें दिन रात News के लिए दौड़ना भी पड़ता है कभी कभी देर रात तक भी काम करना पड़ता हैइसलिए अपनी स्ट्रीम को बारीकी से जाने समझे फिर फैसला ले |





                     "Understand Every Minor Point Of Your Area"

  • परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान दे | Focus On Family Background. 

कोई भी फैसला लेते वक़्त अपनी Family Background पर भी ध्यान दे कि क्या आपकी Family आर्थिक रूप से उस फैसले में आपका साथ दे पायेगी |
आप डॉक्टर बनना चाहते है तो क्या आपकी Family उसके मंहगे कोर्स करवाने में सक्षम है |
आप सिंगर बनना चाहते है तो क्या आपका परिवार इतने लम्बे आपके रिहर्सल के समय में आपकी मदद कर सकेगी | कुछ बिना अपना आर्थिक पहलु देखे कोर्स को करने लगते है और फिर इसी समस्या के चलते उन्हें आधे में ही अपना कोर्स छोड़ना पड़ता है तब बस समय और पैसा ही बर्बाद होता है और कुछ नहीं|



इसलिए पहले ही सोच ले आप किस परस्थिति में है ?

कोर्स या Career की शुरुआत के बाद कब तक आपको Family से Financial Support मिलेगा ?
अगर आप Scholarship पर है तो उसकी पूरी जानकारी पता कर ले|
Course या College से वापस आ कर क्या करना है ?





              "Calculate Your Financial Condition And Other Money Source."  

  • Real Knowledge Gain करे

केवल किताबी कीड़ा बने रहना बस किताबो में ही घुसे रहने से कुछ जगहों पर सफलता भले ही मिले आप दुनिया और समाज से अनजान रहेगे केवल मार्क्स पर ध्यान देने के बजाय अपने विषय को अच्छे से समझे उसके अनुप्रयोगों को जाने|
जैसे आपको Car ड्राइवर है तो आपको Car चलते समय अपने स्टेरिंग, ब्रेक, एक्सेलेटर, रियर मिरर, साइड मिरर सब पर फोकस करना पड़ता है | उसी तरह आपको भी Multitasking Person बनना होगा तभी सफलता मिलेगी |


            "Focus On Every Current Activity In Your Career Filed" 

  • Performance पर Focus करे|

कॉलेज में अच्छे मार्क्स पर ध्यान देना गलत नहीं है पर सिर्फ और सिर्फ मार्क्स पर ही ध्यान देना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है| Life में कुछ नया कुछ Productive करने का सोचे New Vision Develop करे तभी आप अपने करियर को Enjoy कर पायेगे |


   "Think Something New, Think Something different  , Think Something Productive."

  • भविष्य की सम्भावनाये | Future Prospects.

हम जिस Field में अपना Career बनना चाह उसमे वास्तव में भविष्य उतना अच्छा है जितना हमने सोचा है इसकी भी जानकारी होनी चाहिए आप जो career सोच रहे है, उसकी सभी सम्भावनाओ को तलाशिये, Future में Financial Security  कितनी है इसके बारे में औरो से बिना किसी दवाव के बात करे | अपनी फैमिली के किसी person से लेकर college के Teacher तक सबसे (जिस से आप अपनी पूरी बात कह सके) Discuss करे और तब Final Decision ले|

                                               "Find All Possibility Of Your Career's Field"

     So, I Think आपको इन बातो को ध्यान में रख कर Best Career Choose करने में Help मिलेगी | फिर भी अगर आपको अपनी कैरियर के लिए Best Field Choose करने में कोई परेशानी हो रही है या आपका Interest एक से अधिक क्षेत्र में है और आप उन में से चुनाव नहीं कर पा रहे है तो हमे comment के माध्यम से बताये | हम अगली पोस्ट में आपको इस बारे में बतायेगे और आपकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेगे|



___________

निवेदन- हमारा ये  लेख आपको कैसा  लगा  Comment में जरुर बताये हम से Facebook पर जुड़ने के लिए पेज को Like करे और लेख को अधिक से अधिक लोगो तक Share करे|




Tag: how to find best career, career plan in hindi, career choosing metheod in hindi, ach
ha career kaise dhudhe, career ka decision kaise le, best career tips in hindi.
Student apne career ka chunav kaise kare

3 تعليقات

  1. ky writing carrer bhavishya k liye ek sahi dicision ho skta h

    ردحذف
    الردود
    1. हाँ ये भी एक अच्छा option है बस आपको अपनी Writing skill पर काम करना होगा | उसके बाद आपको अपनी रूचि के अनुसार एक बेहतर माध्यम का उपयोग करना होगा |

      حذف
  2. أزال المؤلف هذا التعليق.

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم