Success Tips By Bill Gates / Bill Gates Ke Tips For Success In Hindi


बिल गेट्स बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे है| बिल गेट्स को School Exam में  1600 मे से 1590 नम्बर मिले थे इसी से आप उनकी प्रतिभा का अनुमान लगा सकते है | एक बार उन्होंने अपनी Teacher से कहा था कि मैं 30 साल की उम्र में करोड़पति बन कर दिखाऊंगा और वाकई उन्होंने पढाई के समय ही Computer program बनाकर 4200 डॉलर कमा लिए थे और वह सिर्फ 31 साल की उम्र में अरबपति बन गये थे |

एक पत्रिका के द्वारा उन्होंने हम जैसे youngster के लिए कुछ Success Tips दिये है उन्ही को मैं आप लोगो के Share कर रहा हूँ| Success Tips by Bill Gates In Hindi




_________________________________________________________

अक्सर लोग छोटी छोटी असफलताओं से थक हार कर बैठ जाते है और मान लेते है अब कुछ नहीं हो सकता पर विश्वास कीजिये कि हर वक़्त आपके पास Progress करेने का वक़्त होता है पर यह आप पर Depend करता है की आप थक हार कर बैठ जाते है या आगे बढ़ने का लगातार प्रयास करते है आपको आशावादी होना होगा , और आपने काम के प्रति थोडा सा उतावला भी ये आप से उस उम्र में भी वो सब करवाएगा जो बड़ी उम्र वाले नहीं कर सकते है |

  ज्यादा सोचे नहीं , काम में लग जाएं  
अगर हमारी सोच सही है और हम कुछ अच्छा करना चाहते है , तो बस इतना ही काफी नहीं है आपको अपनी सोच को अपने विचारो को Action बदलना होगा  | किसी चीज की धून को किसी सनक को कैसे अमल में लाये उसके लिए जरुरी है हम अपने विचार आपनी सनक को Action में लाये| क्योकि विचार तो कई लोगो के पास होते है असल बात तो तब है जब आप उसको अमल में लाये यह तभी होगा जब आपको सही दिशा कि पहचान होगी | क्योकि सही दिशा ही सही रास्ता दिखा सकती है और सही रास्ता ही आपको आपकी सही मंजिल तक पंहुचा सकता है|

  साथ हो सही साथी                  
आप Right Direction में जा रहे है पर आप हर पल खुद को अकेला महसूस करते  है जिसके लिए आप अपने साथियो से सहायता लेते है सोचिये अगर उन्होंने आपको Guide करने के स्थान पर आपको Misguide किया तो आप अपने मुकाम, अपने Goal तक नहीं पहुँच सकते, आप सही दिशा में तभी जा सकते है जब आपके साथ अच्छे लोग होंगे | हमें हर पल प्रेरणा हमारा आस पास का समाज देता है तो अगर हमारे दोस्त अच्छे होंगे हमारे Guide Teachers  अच्छे होगे तो धीरे धीरे हमारे सम्पर्क में आने वाले और लोग भी अच्छे होगे और हम खुद बा खुद ऊंचाईयों को छुते हुए आगे बढ़ते जायेगे | और हमारा साथ गलत लोगो के साथ हुआ तो हमे पता भी नहीं चलेगा हम कितना पीछे छुट गये है और कितना कुछ बर्बाद कर दिया है |


  अपना रास्ता खुद बनाते हुए चले|              
हमेशा हमारे लिए रास्ता बना बनाया नही होगा हमें कुछ तो करना ही होगा कभी लोगो को यह भी लग सकता है कि आप सनकी है  क्या फर्क पड़ता है आप अपना रास्ता बनाते हुए चलते रहे कई बार ऐसा होता है की हमारी मंजिल पास ही होती है और हमे पता ही नहीं चलता क्योकि हमे वो रास्ता ही नहीं दीखता तो हमे वहां तक ले जा सकता है इसलिए आपको अपना रास्ता अपने आप बनाना होगा साथ साथ ये भी देखते रहना होगा कि कौन सा रास्ता हमारी मंजिल तक सबसे जल्दी और सबसे कम Risk पर पहुचेगा |
हालाँकि ये कहावत है 

More Risk, More Profit.  

But जब हमे हमारा रास्ता खुद ही बनाना है तो क्यों ना ऐसा रास्ता बनाये तो हमें हमारी मंजिल तक जल्दी से जल्दी और  कम से कम नुकसान में ही पंहुचा दे |

  अपने सिद्धांतो के साथ जियें|                      
 जब भी दुनिया को पता चलेगा, आप क्या है तो वह सिर्फ और सिर्फ आपके आदर्शों, आपके मूल्यों के कारण ही आपकी और खिची चली आएगी इसलिए अपने आदर्शो अपने मूल्यों को ना छोड़े| बिल गेट्स का कहना है हमारी Company Microsoft का जज्बा दुनिया बदलने का था इसलिए लोग इससे जुड़ते चले गए और हम सबकी  Life भी Innovation और Technology से बेहतर बनती चली गयी

  हर क्षेत्र में Innovation जरुरी है          
हम किसी भी field में हो , study, job, social work हो या फिर house wife हमे innovation हर पल करते रहना होगा तभी आप खुश रह पायेगे आगे बढ़ पायेगे एक ही तरह के ढर्रे पर चलते रहने से कुछ भी हासिल नहीं होगा | और ना ही आप दुनिया को कुछ दे सकते है ऐसी स्थिति में आपके होने या ना होने से कोई मतलब ही नहीं रह जाता|


  टेंशन से बड़े बनिये                   
दुनिया में ऐसा कोई method नहीं है जिस से सारी Tension खत्म हो जाये या सभी problems का solution मिल जाये | बस ये आपके View पर है आप उन्हें जितना बड़ा करके देखेगे ये उतनी ही बड़ी लगेगी | इसलिए tension को बड़ा होने ही ना दे पूरे दिन काम करने के बाद कुछ घंटे के लिए अच्छी किताबे पढ़े जो आपके पूरे दिन के Work Load को बहुत कम कर देंगी और आपके आगे के रास्ते के लिए नये विचार देगी

  हर काम Schedule और planning से करिए  
अपना हर काम हर project पूरे Schedule और पूरी Planning के साथ ही Start करे आपको पूरे दिन का Schedule बनाना चाहिए कि कब क्या करना है ? कैसे करना है ? और उस planning के according ही आपकी कोशिश हो की आपका हर काम समय से पूरा हो | Same Process या कहे Same planning आपकी life के साथ भी होनी चाहिए  |

  सोचिये क्या दे सकते है               
आप हर पल दुनिया से कुछ न कुछ ले तो रहे है पर इस बात पर भी विचार करे कि आप दुनिया को क्या वापस  दे रहे है ? और भी सोच समझ कर यह भी तय करे की आप दुनिया को  क्या दे सकते है ? आपको हर पल हर समय ये विचार करना होगा कि आप दुनिया के लिए क्या बेहतर से बेहतर कर सकते है |

चलते रहने का नाम ही है : सफलता        


लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद् ||

____________

निवेदन- हमारा ये  लेख आपको कैसा  लगा  Comment में जरुर बताये हम से Facebook पर जुड़ने के लिए पेज को Like करे और लेख को अधिक से अधिक लोगो तक Share करे|

नोट- आपके पास भी अगर कोई  अच्छा लेख, कहानी या जानकारी है तो हमे aryanprimeofficial@gmail.com पर भेजिए हम उसको आपके नाम और फोटो के साथ Publish करेगे|

Post a Comment

أحدث أقدم